GST Council Meeting: 12% और 28% स्लैब खत्म, अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स, महंगे सामान पर 40%
दिल्ली में हुई 56वीं GST काउंसिल बैठक में टैक्स ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी है। 12% और 28% स्लैब खत्म कर सिर्फ 5% और 18% टैक्स रखने का प्रस्ताव है। तंबाकू, पान मसाला और लग्जरी कारों पर 40% टैक्स लगेगा। रोजमर्रा की चीजों, ऑटोमोबाइल, FMCG, कपड़ा और फुटवियर जैसे सेक्टर में दाम घटने की उम्मीद है।
