UPI का नया रिकॉर्ड! अगस्त में 20 अरब ट्रांजेक्शन पार, डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त बढ़त
यूपीआई ने अगस्त 2025 में नया रिकॉर्ड बनाया है। एनपीसीआई के मुताबिक, इस महीने 20.01 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जो जुलाई के 19.47 अरब से ज्यादा है। कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू 24.85 लाख करोड़ रुपये रही। अगस्त 2024 में करीब 15 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे, यानी एक साल में 33% की शानदार बढ़त दर्ज की गई।
