
आर्टिकल में हम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं इस योजना का पहले नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था इसे बदलकर सावित्रीबाई फुले के नाम पर रख दिया गया है।
तो इस योजना के नए नामकरण के साथ ही उसमें क्या क्या परिवर्तन देखने को मिलेंगे और इस प्रकार से आप इस योजना के अंदर आवेदन कर सकेंगे ताकि आप सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ उठा सकें तो आइए जानते हैं।
Table of Contents
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और लड़कियों के माता-पिता को अपनी बेटियों की पूरी पढ़ाई करवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई इस योजना के तहत लड़कियों को ₹40000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
योजना | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | बालिकाएँ (कक्षा 8 से 12) |
आर्थिक राशि | ₹ 40,000/- |
पात्रता | प्रथम 2 बालिकाएँ |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के फ़ायदे
क्र.स. | लाभार्थी | आर्थिक लाभ (₹) |
कक्षा 8 की बालिकाएँ | ₹ 2,500/- | |
2. | कक्षा 9 की बालिकाएँ | ₹ 2,500/- |
3. | कक्षा 10 की बालिकाएँ | ₹ 5,500/- |
4. | कक्षा 11 की बालिकाएँ | ₹ 5,500/- |
5 | कक्षा 12 की बालिकाएँ | ₹ 5,500/- |
6. | 18 से 19 वर्ष उम्र की बालिकाओ को | ₹ 20,000/- |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्धेश्य
जब भी कोई योजना लाई जाती है तो उसके पीछे कोई ना कोई उद्देश्य होता है ताकि इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को इसका पूरा लाभ मिल सके तो ऐसे में झारखंड सरकार ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की मदद से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को जारी किया गया।
- बालिका एवं महिला सशक्तिकरण
- लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना
- बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करना
- स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त उच्चतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना
- लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना।
kishori samriddhi yojana eligibility criteria
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड मंत्रालय की ओर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए कुछ पात्रता यानी कि eligibility criteria सुनिश्चित किया गया है इसी के आधार पर ही लड़कियों को किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ प्रथम दो बेटियों को ही मिलेगा दो से अधिक लड़कियां हैं तो ऐसी स्थिति में किसी लड़की को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- लाभार्थी लड़की की माता के द्वारा एक की घोषणा पत्र आवेदन करते वक्त देना पड़ेगा
- वह बालिकाएं जिनके माता-पिता किसी सरकारी पद पर कार्यरत हो, या सेवानिवृत्त हो वह इस योजना के लिए आए पात्र नहीं है।
- लड़कियों के माता-पिता टैक्स नहीं जमा कराते हो।
- बालिका को आवेदन पत्र के साथ में अपना जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगानी होगी
- बालिका एवं उसकी माता का आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगानी है
- लाभार्थी लड़की का बैंक में या पोस्ट ऑफिस में बैंक खाता होना चाहिए और उसकी फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ लगानी है
Kishori Samriddhi yojana Jharkhand online apply
यदि आप झारखंड के निवासी हैं और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे जिसके तहत आप इस योजना में बहुत ही आसानी से आवेदन कर पाएंगे और इस योजना का लाभ ले पाएंगे
- लाभार्थी बालिका यदि इस योजना के के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो उसके लिए मैं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर योजना का फॉर्म भरे और साथ में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लगा कर के आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में जमा करा देवें।
- शुरुआत में इस योजना का आवेदन ऑफलाइन माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा लेकिन बाद में इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया जाएगा जैसे ही ऑनलाइन होगा हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दे देंगे तो आप इस आर्टिकल को बुकमार्क करके सेव कर दीजिए।
Kishori samridhi yojana form pdf
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है और आपको योजना का फॉर्म की जरूरत है तो आप इसके लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके किशोरी समृद्धि योजना के फॉर्म की पीडीऍफ़ डाउनलोड करके इसे प्रिंट करवाकर आप योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
FAQ
Q.1 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?
Ans: झारखंड सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और लड़कियों के माता-पिता को अपनी बेटियों की पूरी पढ़ाई करवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई इस योजना के तहत लड़कियों को ₹40000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।
Q.2 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन कैसे करें?
Ans: अभी इस योजना में आवेदन के लिए एक ही तरीका है वो यह की kishori samridhi yojana form pdf download करके फॉर्म को प्रिंट करवा कर सही से भरकर और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट साथ में लगाकर आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में जमा करा देवें।
Q.3 सावित्रीबाई फुले में कितना पैसा मिलता है?
Ans: कक्षा 8वीं से 12वीं तक किस्तों में कुल ₹ 40,000/- मिलते है।
निष्कर्ष
हमारी ओर से लिखे इस आर्टिकल में हमने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2022 क्या है और इस योजना में आप किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं साथ ही हमने जाना कि इस योजना का क्या क्या लाभ है और छात्रवृत्ति के रूप में कितने हजार रुपए की धनराशि लड़कियों को दी जाएगी।
यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर पर जरूर शेयर करें।