जीरो बजट खेती क्या है? | Farm Laws Repeal In Hindi के बारे में पूरी जानकरी

  • Post author:
  • Post last modified:December 2, 2021

आज इस आर्टिकल में हम जीरो बजट खेती के बारे में बात करने वाले क्योकि प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को सम्बोधित करते हुए तीनो कृषि कानूनों को वापस ले लिया जिसका किसान विरोध कर रहे थे। लेकिन किसानो के हित में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक और घोषणा कर दी जिसका नाम जीरो बजट खेती तो इसके बारे में हम बात करते है। 

जीरो बजट खेती क्या है ?

इसके नाम से समझा जा सकता है की इस तरह से खेती करने से आपके पैसे खर्च नहीं होंगे। क्योकि देश में बहुत सारे किसान है जो कृत्रिम रूप से बनाये गए खाद, यूरिया आदि का इस्तेमाल करते है जिससे किसान का बजट बहुत अधिक बढ़ जाता है। लेकिन जीरो बजट खेती में किसान का खर्च ना के बराबर होता है। क्योकि जीरो बजट खेती खाद प्राकृतिक तरीके से बनाई जाती है। 

जीरो बजट खेती कैसे करे ?

जीरो बजट खेती करने के लिए आप प्राकृतिक रूप से खाद तैयार करके अपने खेत में डाल सकते है। इसके लिया आपको किसी भी जानवर का 10kg गोबर लेना है, 10 लीटर किसी भी जानवर का मूत्र लेना है इसके बाद दोनों को एक साथ मिला देना है। फिर इसमें 1kg गुड़ मिलाना है, 1kg दाल का आटा (चने की दाल का आटा ) और 1kg मिट्टी इसमें मिलनी है। इन सभी को एक ड्रम में मिलाकर 10 से 15 दिनों तक रखा रहने दो 10 से 15 दिनों बाद खाद तैयार हो जाएगी।

तैयार होने के बाद इसमें 200 लीटर पानी मिलाना है इसके बाद जो घोल तैयार होगा इसको खेत मिट्टी पर छिड़कना है। यह खाद खेत के लिए सबसे लाभदायक है।  इससे खेत की मिट्टी उपजाऊ बनती है। और किसानो के पैसे भी बचते है। क्योकि जब खाद किसान खुद तैयार करेगा तो इसमें बजट खर्चा  ना के बराबर या जीरो बजट का खर्चा होगा। इसीलिए इसे जीरो बजट खेती कहते है। 

Farm Laws Repeal In Hindi

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जो 1 साल पहले कृषि कानून Farm Laws लाए गए थे उनको आज गुरु नानक जयंती के मौके पर वापस ले लिया है। इसे जो भी किसान इन कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे थे उनको यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई।

जिन 3 कृषि कानूनों को वापस लिया गया मैं कुछ इस प्रकार हैं

  1. किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा), अधिनियम
  2. आवश्यक वस्तु (संशोधन),अधिनियम 
  3. (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन ( Price Assurance)

ऊपर बताए गए इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया गया चीन का विरोध किसान लंबे समय से कर रहे थे।

FAQ

  1. Repeal farm laws meaning क्या है ?

    यह पर Repeal का मतलब किसी क़ानून को औपचारिक रूप से रद्द कर देना। यानि repeal farm laws मतलब जो farm laws लाये गए थे उनको अब सरकार के द्वारा वापस ले लिया गया।

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल में जीरो बजट खेती के बारे में जाना जिसमें हमने आपको बताया कि जीरो बजट खेती क्या होती है और किस प्रकार से आप जीरो बजट खेती कर सकते हैं। और साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने और एक नई घोषणा जो कि जीरो बजट खेती के बारे में थी इसके बारे में हमने आपको बताया।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक व्हाट्सएप और टि्वटर आदि पर जरूर शेयर करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Vishnu

Vishnu Acharya is the Author & Founder of hindiAstar.com. He has also completed his graduation in Mechanical Engineering from RTU. He is passionate about Blogging & Technology.

Leave a Reply