UGC क्या है और इसका विरोध क्यों हो रहा है?
Detailed Solution:
Correct Answer: UGC = University Grants Commission; विरोध नए समानता नियमों के कारण
UGC यानी University Grants Commission (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख संस्था है। इसकी स्थापना 1953 में हुई थी। UGC का मुख्य काम देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फंड देना, उनकी गुणवत्ता बनाए रखना, डिग्री मान्यता देना और उच्च शिक्षा के नियम बनाना है।
2026 में UGC ने Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 नाम से नए नियम जारी किए, जिन्हें इक्विटी रेगुलेशंस कहा जाता है। इनका मकसद कॉलेज-यूनिवर्सिटी में जाति, लिंग, धर्म या विकलांगता आधारित भेदभाव रोकना है। नियमों में जातिगत भेदभाव की परिभाषा दी गई है, जिसमें SC/ST/OBC के खिलाफ भेदभाव शामिल है। हर संस्थान में Equal Opportunity Centre, Equity Committee और 24×7 हेल्पलाइन बनाना अनिवार्य है।
विरोध क्यों हो रहा था?
- कई लोग (खासकर सामान्य वर्ग से) कहते हैं कि नियम सिर्फ SC/ST/OBC को ही सुरक्षा देते हैं, सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ भेदभाव को नहीं मानते।
- झूठी शिकायतों पर कोई सजा का प्रावधान नहीं है, जिससे दुरुपयोग का डर है।
- समिति में सामान्य वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं है, जो एकतरफा लगता है।
- इससे कैंपस में जातिवाद बढ़ सकता है और सामान्य छात्रों को परेशानी हो सकती है।
- सोशल मीडिया पर #UGCRollback ट्रेंड हुआ, कई जगह प्रदर्शन हुए, कुछ BJP पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां कोर्ट ने नियमों पर रोक लगा दी और कहा कि ये “vague” और “misuse” के लिए खुले हैं।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है
