नए विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
नया विकास बैंक (NDB) की स्थापना BRICS देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी। इसका उद्देश्य विकासशील देशों को बुनियादी ढाँचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका मुख्यालय शंघाई, चीन में स्थित है।
