DIGIPIN का फुल फॉर्म क्या है? जानिए नए डिजिटल एड्रेस सिस्टम के बारे में आसान भाषा में

भारत सरकार ने हाल ही में एक नया डिजिटल पता पहचान प्रणाली लॉन्च की है जिसे DIGIPIN कहा जाता है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि DIGIPIN क्या है, इसका पूरा नाम (फुल फॉर्म), यह कैसे काम करता है और आम लोगों के लिए इसका क्या फायदा है।

DIGIPIN Full Form, DIGIPIN kya hai

DIGIPIN का फुल फॉर्म क्या है?

DIGIPIN का पूरा नाम है – Digital Postal Index Number
हिंदी में इसका मतलब है – डिजिटल डाक कोड नंबर

यह एक नया डिजिटल पता (एड्रेस) सिस्टम है जिसे भारतीय डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और ISRO के NRSC (नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर) के साथ मिलकर तैयार किया है।

DIGIPIN क्यों लाया गया है?

भारत में पहले से 6 अंकों वाला PIN Code सिस्टम है जो 1972 से चल रहा है। लेकिन इसमें हर घर या जगह की सटीक लोकेशन पता करना मुश्किल था। इसी समस्या को हल करने के लिए अब DIGIPIN को शुरू किया गया है।

यह डिजिटल पता सिस्टम GPS लोकेशन, लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड और ग्रिड सिस्टम पर आधारित होता है, जिससे किसी भी स्थान को बहुत सटीकता के साथ पहचाना जा सकता है।

DIGIPIN से क्या-क्या फायदे होंगे?

  1. सटीक लोकेशन पहचान – अब किसी भी स्थान की सटीक डिजिटल लोकेशन मिलेगी।
  2. आपातकालीन सेवाओं की मदद – एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं अब जल्दी पहुंच सकेंगी।
  3. लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी में आसानी – पार्सल, डाक और अन्य सेवाओं की डिलीवरी ज्यादा तेज और सही पते पर होगी।
  4. ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल जोड़ा जाएगा – गांवों में भी अब हर जगह का डिजिटल एड्रेस बन पाएगा।
  5. ऑनलाइन पोर्टल से आसानी – कोई भी व्यक्ति https://dac.indiapost.gov.in/mydigipin/home वेबसाइट पर जाकर अपने DIGIPIN को देख सकता है।

DIGIPIN कैसे पता करें?

  • आप अपने मोबाइल से GPS लोकेशन ऑन करें।
  • फिर DIGIPIN की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहाँ लोकेशन डालने पर आपका Digital PIN तुरंत मिल जाएगा।

आप चाहें तो latitude-longitude कोड डालकर भी DIGIPIN पा सकते हैं।

क्या PIN Code सिस्टम बंद हो जाएगा?

नहीं, PIN Code सिस्टम अब भी जारी रहेगा। लेकिन अब उसे और भी सटीक बनाने के लिए पूरे देश में PIN Code की boundaries को Geo-fencing किया गया है।
आप “Know Your PIN Code” पोर्टल https://dac.indiapost.gov.in/mypincode/home पर जाकर अपने क्षेत्र का सही PIN Code भी देख सकते हैं।

निष्कर्ष

DIGIPIN भारत में डिजिटल एड्रेस क्रांति की शुरुआत है। यह न सिर्फ सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाएगा बल्कि आम जनता के जीवन को भी आसान करेगा। अब देश का हर कोना डिजिटल नक्शे पर दिखाई देगा वो भी सटीक और आसान तरीके से।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *