रेखा गुप्ता का जीवन परिचय | Rekha Gupta Biography in Hindi
रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक प्रमुख महिला नेता हैं, जिन्होंने दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे 20 फरवरी 2025 से दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाली हैं और इस पद तक पहुँचने वाली चौथी महिला होंगी।
रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू की और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। इसके बाद वे नगर निगम की पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) की मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता का जीवन परिचय
| पूरा नाम | रेखा गुप्ता |
| जन्म तारीख | 19 जुलाई 1974 |
| उम्र | 50 वर्ष (2025 में) |
| जन्म स्थान | जुलाना, हरियाणा |
| पति का नाम | मनीष गुप्ता |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म | हिंदू |
| राजनीतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
| वर्तमान पद | दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री (20 फरवरी 2025 से) |
| विधान सभा क्षेत्र | शालीमार बाग |
| पूर्व पद | मेयर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) |
रेखा गुप्ता की उम्र (Rekha Gupta Age)
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। इस प्रकार, 2025 में उनकी उम्र 50 वर्ष है।
रेखा गुप्ता का परिवार (Rekha Gupta Family)
रेखा गुप्ता के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे एक पारंपरिक भारतीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रेखा का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गाँव जुलाना में हुआ, उनके पति बिज़नेस करते है,
| संबंध | नाम |
|---|---|
| पिता | Updating |
| माता | updating |
| पति | मनीष गुप्ता |
| बच्चे | निकुंज और हर्षिता गुप्ता |
रेखा गुप्ता के पति का नाम (Rekha Gupta Husband Name)
रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। वे एक व्यवसायी हैं और कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वे निकुंज एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर भी हैं।
रेखा गुप्ता की शिक्षा (Rekha Gupta Education)
रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और पेशे से वकील (Advocate) हैं।
| डिग्री | संस्थान का नाम |
|---|---|
| स्नातक | दिल्ली विश्वविद्यालय |
| LLB | Chaudhary Charan Singh University |
राजनीति से पहले और मुख्यमंत्री बनाने तक का सफर
राजनीति में आने से पहले रेखा गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी थीं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व कौशल और संगठनात्मक क्षमताओं के कारण वे लगातार बीजेपी में ऊँचे पदों पर पहुँचीं।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे रहीं। उनकी नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प ने उन्हें दिल्ली की राजनीति में एक सशक्त महिला नेता के रूप में स्थापित किया है।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर (Political Career of Rekha Gupta)
रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू की और धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाई।
| साल | सफर |
|---|---|
| 1996-97 | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं |
| 2007 | उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनी गईं |
| 2012 | पुनः उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद बनीं |
| 2022 | बीजेपी की ओर से एमसीडी मेयर पद की उम्मीदवार बनीं |
| 2025 | शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीता (AAP की बंदना कुमारी को हराया) |
| 2025 | दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं |
रेखा गुप्ता और मुख्यमंत्री पद (Rekha Gupta CM)
रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 से दिल्ली की मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण करेंगी। वे इस पद पर पहुंचने वाली चौथी महिला होंगी।
रेखा गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
- दिल्ली बीजेपी की महासचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
- बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति (Assets) ₹5.31 करोड़ है, जबकि उनकी कर्जा (Liabilities) ₹1.20 करोड़ हैं। उनकी संपत्ति में जमीन (Property), बैंक बैलेंस (Bank Balance), इन्वेस्टमेंट (Investment) और अन्य वित्तीय साधन शामिल हैं। वे एक एडवोकेट (Advocate) और पॉलिटिशियन (Politician) हैं, जिससे उनकी आय के कई स्रोत हैं। हालांकि, उनके ऊपर कुछ लोन (Loan) या उधारी (Debt) भी है, जो उन्होंने अलग अलग जरूरतों के लिए लिया होगा।
Rekha Gupta Twitter\Facebook\Instagram accounts
| X(Twtter) | https://x.com/gupta_rekha |
| Instagram ID | https://www.instagram.com/bjprekhagupta/# |
| https://www.facebook.com/ISUPPORTREKHAGUPTA/ | |
| Website | https://www.rekhagupta.in/ |
निष्कर्ष
रेखा गुप्ता एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया है। उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में एक मजबूत स्थान दिलाया है।
