बुद्धिमान राजा की तलाश कहानी (hindi kahani)

यह कहानी उस गांव की है जहां पर हर 5 साल में एक बुद्धिमान राजा का चयन किया जाता है और उसे 5 साल तक उस गांव के अंदर राज्य करने का मौका दिया जाता है।

और जैसे ही उस राजा का 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाता है तो उसे जंगल में छोड़ दिया जाता है। जिसमें अनेक जंगली जानवर रहते हैं। साथ ही अब तक जितने भी राजाओं को इस जंगल में छोड़ा गया वह लौट कर वापस कभी नहीं आए।

उस गांव के राजा तेज सिंह का कार्यकाल पूरा होने ही वाला है और अब कुछ ही दिनों में उन्हें भी जंगल के अंदर छोड़ दिया जाएगा।

लेकिन साथी गांव को एक नए बुद्धिमान राजा की भी तलाश है। लेकिन मंत्रियों को राजा बनने योग्य बुद्धिमान व्यक्ति की तलाश करने में काफी कठिनाई हो रही थी।

तभी कहीं से मंत्रियों को खबर मिली कि गांव के अंदर एक चंद्रभान नाम का व्यक्ति रहता है जो बहुत ही अधिक बुद्धिमान हैं।

बुद्धिमान राजा की तलाश कहानी (hindi story)


मंत्री तुरंत ही उसके पास पहुंच गए और उसे बोला कि चंद्रभान हम तुम्हें इस गांव का नया राजा बनाना चाहते हैं। लेकिन चंद्रभान कहता है कि मैं तो राजा बनने योग्य नहीं हूं।

लेकिन मंत्री ने उसे कहा कि आपके अंदर राजा बनने के सभी गुण मौजूद हैं और आपको ही राजा बनना पड़ेगा।

तो चंद्रभान ने मंत्री से 1 दिन का समय मांगा और अपनी पत्नी के साथ सलाह मशवरा किया तो उसकी पत्नी में चंद्रभान को राय की आप राजा बनने के लिए मना क्यों कर रहे हैं।

तो चंद्रभान उसकी पत्नी को 5 साल के बाद जंगल में छोड़ने की बात बताता है। तभी चंद्रभान के मन में एक ख्याल आता है कि क्यों ना मैं राजा बनके उस जंगल को ही समाप्त कर दूं जहां पर 5 साल के बाद राजाओं को छोड़ा जाता है।


अंततः चंद्रभान राजा बनने के लिए तैयार हो जाता है और उसे राजा बना दिया जाता है। राजा बनने के कुछ समय बाद वह सभी मंत्रियों की बैठक बुलाता है, और आदेश देता है कि गांव के अंदर जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए पास के जंगल को काट दिया जाए और वहां पर सड़के, तालाब और रहने के लिए घर बना दिए जाए।


अब राजा चंद्रभान के 5 साल पूरे होने ही वाले हैं और कुछ ही दिनों बाद उन्हें भी दूसरे राजाओं की तरह उसी जंगल में छोड़ दिया जाएगा इसी बात को सोच कर उसकी पत्नी और गांव के सभी लोग चिंतित थे।

लेकिन जब चंद्रभान को जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया जा रहा था तब उसने गांव के सभी लोगों को बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं मैंने उस जंगल को एक रहने योग्य जगह में परिवर्तित कर दिया हैं।

वहां पर मुझे किसी जंगली जानवर का खतरा नहीं होगा और आसपास सभी लोग आराम से रह सकते हैं। यह बात सुनकर सभी गांव वाले बहुत ही प्रसन्न हुए और सभी गांव वालों ने राजा की बुद्धिमानी की तारीफ करते हुए उसे हमेशा के लिए राजा बने रहने का आग्रह किया ।

लेकिन राजा गांव की प्रथा के अनुसार अपने राजा के पद को छोड़कर उसी जगह रहना चला गया जहां पर सभी राजाओं को छोड़ा जाता था।

इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हम अपनी बुद्धिमानी से हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *