ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाए? | e Shramik card mobile se kaise banaye

आज इस आर्टिकल में जाने वाले हैं कि आप e shramik card mobile se kaise banaye क्योंकि देश के अंदर ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तो ऐसे में वह अपने मोबाइल फोन से भी किस प्रकार से ई श्रम कार्ड को बना पाएंगे ।

आप हमारे द्वारा बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने मोबाइल में श्रमिक कार्ड को बना सकते हैं। श्रमिक कार्ड की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार से फोन के अंदर सिम कार्ड बनेगा।

क्या ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बना सकते है?

यदि आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है और आप स्वयं ही अपना ही श्रम कार्ड अपने एंड्राइड मोबाइल फोन से बनाना चाहते हैं लेकिन आपके मन में यह ख्याल आ रहा होगा कि क्या पूरा ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनेगा या नहीं तो हम आपको बता दें कि

आप अपना या किसी का भी ई श्रम कार्ड किसी भी टच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं और ई श्रमिक कार्ड की पीडीएफ को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

e shram card mobile se kaise banaye
e shram card mobile se kaise banaye

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मुख्य बिंदु

योजना का नाम ई श्रमिक कार्ड
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
पोर्टल https://eshram.gov.in/
Registration typeonline
पात्रता/eligibility असंगठित मजदुर
Last DateNone
Helpdesk No. 14434
मंत्रीShri Bhupender Yadav
नागरिकता भारतीय

e shramik card mobile se kaise banaye

मोबाइल से श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आपके पास एक टच स्क्रीन वाला स्मार्टफोन होना चाहिए जिसके अंदर अच्छे से इंटरनेट चलता हो अब इसके अंदर आपको क्रोम ब्राउजर के अंदर की श्रम कार्ड की वेबसाइट को खोलना है और फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके आगे बताए हुए प्रोसेस को फॉलो करें।

  • Step 1 सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउज़र के अंदर ई श्रमिक कार्ड की वेबसाइट https://eshram.gov.in को खोले।
  • Step 2 अब आप को registration वाले बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन का एक पेज खुलेगा।
  • Step 3 इसके बाद आपको जिनका भी ई श्रमिक कार्ड बनाना है उसके आधार से जुड़े मोबाइल डालने है।
    • नंबर डालने के बाद सिक्योरिटी के लिए कैप्चा कोड को भरना है।
    • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए  send OTP पर क्लिक करें
  • Step 4 अब जिनका भी आपने आधार नंबर डाला उस आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है उसके ऊपर एक ओटीपी आएगा उसको आपको यहां पर डालना है और सबमिट पर क्लिक करना।
क्या ई श्रम कार्ड मोबाइल से बना सकते है।
  • Step 5 इसके बाद आधार कार्ड के नंबर को एंटर करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
mobile se e shram card kaise banaye

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसके अंदर आपको अपने बारे में सारी डिटेल और एजुकेशन क्वालिफिकेशन रोजगार की डिटेल बैंक डिटेल आदि सभी की जानकारी देनी है। इसके लिए आपके पास ये डाक्यूमेंट्स होना जरुरी है।

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन
  • रोजगार, business और कौशल
  • बैंक डिटेल्स
  • आधार कार्ड
  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी
  • पता

FAQ

Q. ई श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

Ans: ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले e shram card के लिए पूरा रजिस्ट्रशन प्रोसेस पूरा करने के बाद अंत में आपको print करने का विकल्प मिलेगा। प्रिंट पर क्लिक करने से ई श्रम कार्ड आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा।

Q. ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाए ?

Ans: ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाने के लिए आपके पास एक टच स्क्रीन वाला फ़ोन होना चाहिए। अब ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले chrome ब्राउज़र में e shram की वेबसाइट खोले और पूरी जानकारी के लिए यह क्लिक करे- ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाए

Q. e shram card se paise kaise kamaye?

Ans: ई श्रमिक कार्ड से आप सीधे तो पैसे नहीं कमा सकते है लेकिन यदि आप अपना ई श्रम कार्ड बना लेते है तो तो आपको अनेक योजनाओ के लाभ के तहत दी जाने वाली सहायता राशि मिल सकती है। जैसे 60 वर्ष की आयु के बाद आपको प्रति महीने के हिसाब से 3000 रुपए की पेंशन मिलना शुरू हो जायेगी जोकि की pradhan mantri shram yogi mandhan yojana के द्वारा मलेगी लेकिन इसकी पात्रता के लिए आपके पास e shram card होना चाहिए।

Q. श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में कैसे करे ?

Ans: ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए एक नेशन पोर्टल लॉन्च किया eshram.gov.in इस पोर्टल पर सभी राज्य के असंगठित मजदुर ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बना सकते है।

Q. श्रमिक कार्ड कैसे बनता है?

Ans: श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आप गवर्नमेंट के द्वारा लॉन्च किये गए ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है या CSC सेंटर पर जाकर 50 रुपए में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Q. ई श्रम कार्ड बनाने के बाद क्या करें ?

Ans: ई श्रम कार्ड बनने के बाद आप अनेक प्रकार की योजनाओ में आवेदन करने के पात्र हो जाते है जैसे –
1. ई श्रम कार्ड धारको को दी जाने वाली आर्थिक मदद में आप आवेदन कर सकते है। जैसे उत्तरप्रदेश की भरण पोषण योजना।
2. रोजगार के लिए निपुण योजना में आवेदन कर सकते है।
3. Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana में भी आवेदन कर सकते है।

इनके अतिरिक्त और भी बहुत सारी योजनाएँ सरकार के द्वारा लाई जाएँगी जिसमे आप आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष

अब इस आर्टिकल में e shramik card mobile se kaise banaye कैसे बनाएं इसके बारे में विस्तार से जाना और आप भी हमारे द्वारा बताए गए इस प्रोसेस को फॉलो करके अपना ही श्रमिक कार्ड अपने मोबाइल के अंदर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं जिसे बाद में आप प्रिंट करा कर अपने पास में रख सकते।

यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरुर शेयर करें

यह भी पढ़े

official website Click Here > ( e shramik )
hindiAstar HomeClick Here

Similar Posts

47 Comments

    1. जैसा की आपको पता होगा ई श्रम कार्ड unorganized सेक्टर के worker’s के लिए है, और एक student unorganized worker’s के अंदर नहीं आता है, हा लेकिन यदि आप एक स्टूडेंट होने के साथ साथ कही काम भी कर रहे है तो उस आधार पर आप आवेदन कर सकते है।

      1. ई श्रम कार्ड आप eshram.gov.in से हमारे द्वारा बातये गए प्रोसेस से स्वयं ऑनलाइन बना सकते है। या फिर आप ई मित्र से बनवा सकते है।

    1. जब आपका ई-श्रम कार्ड बन जायेगा तो अंत में आपको print करने का विकल्प मिलेगा। वहा से आप अपने फ़ोन/कंप्यूटर में pdf के रूप में डाउनलोड कर सकते है।

        1. यदि आप उत्तरप्रदेश से है और आपने 31 दिसम्बर से पहले अपना ई श्रम कार्ड बना लिया था तो ही आपको पहली क़िस्त के 1000 रुपए मिलेंगे।

        1. हमारे द्वारा बताए गए तरीके से या CSC सेंटर से आप ई श्रम कार्ड बना सकते है। .

    1. हा , आप CSC के द्वारा या आप स्वयं भी ऑनलाइन अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है।

    1. आर्टिकल में दी गई जानकारी से आप बहुत ही आसानी से eshram.gov.in पर अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है।

    1. जी, आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़ कर आप अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है

  1. हम एक मजदूर हैं और हम मेहनत कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

       

 ताजा ख़बरों के लिए हमारा hShorts News ऐप डाउनलोड करें!